I.N.D.I.A गठबंधन में घमासान: चुनाव परिणाम बाद एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद इंडी गठबंधन में तकरार देखने को मिल रही है। सभी छोटी छोटी पार्टियां कांग्रेस को नसीहत देने लगी हैं। इसका असर सबसे अधिक बिहार में देखा जा रहा है। जेडीयू से लेकर आरजेडी ने इस हार का जिम्मेदार कांग्रेस को बताया है। वहीं अब कांग्रेस भी हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने भी इसपर पलटवार कर दिया है।

Bihar :नीतीश कुमार को कांग्रेस ने दिया जख्म; विपक्षी दलों की बैठक रद्द होने  की वजह यह - Bihar: Congress Gave A Wound To Nitish Kumar; Know Meeting Of  Opposition Parties Was

दरअसल, कांग्रेस नेता शकील खान ने बिना नाम लिए जेडीयू को अपने गिरेबान में झांकने के लिए कहा है। शकील खान ने कहा कि हमलोग तीन राज्य हारे हैं और एक में जीत भी दर्ज की है। हम इस हार का भी दिलेरी से सामना कर रहे हैं। लेकिन जो लोग आज आरोप लगा रहे हैं वे अपने गिरेबान में झांके। शकील खान ने कहा कि आज जो आरोप लगा रहे हैं, उनसे पूछिए कि भारतीय जनता पार्टी को यहां तक किसने लाया है। देश भर में घूम घूमकर किसने भाजपा के लिए प्रचार किया है। यह आत्ममंथन का समय है और इसपर विचार करने की जरूरत है। आरोप प्रत्यारोप लगाने से कुछ नहीं होगा।

nitish kumar opposition unity meeting cancelled due to congress rahul  gandhi- आखिर नीतीश ने क्यों रद्द किया विपक्षी दलों की बैठक, सामने आई बड़ी  वजह; कांग्रेस को इस बात पर थी ...

जदयू नेता ने भी दे डाली नसीहत

वहीं जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने भी कांग्रेस को नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस की सभी पार्टियां एक साथ मिलकर चुनाव लड़ती तो ऐसी परिस्थिति नहीं होती। इंडी एलायंस में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए उदारता दिखाती और सबको साथ लेकर चलती। उन्होंने कहा कि सिर पर लोकसभा का चुनाव है। समन्वय बनाए जाने की जरूरत है। सभी लोगों को साथ मिलकर चलना होगा तबही हमलोग आगे बढ़ पाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading