जन अधिकार पार्टी द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। जहां नेताओ ने बाबा साहब अम्बेडकर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि अंबेडकर साहेब की पुण्यतिथि पर नमन करते हैं। 
बाबा साहेब वोट नहीं विचारों के प्रतीक हैं। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके जीवन संघर्षों को याद किया। उनके शिक्षा, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, न्यायिक योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संघर्ष ने लाखों लोगों में आशा का संचार किया और उनके प्रयासों ने भारत को ऐसा व्यापक संविधान प्रदान किया जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।
