विद्युत उपभोक्ता मंच द्वारा बिजली विभाग के डिफरमेंट चार्ज पर परिचर्चा का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: जिले के रामबाग गौशाला रोड स्थित साई विवाह भवन में विद्युत उपभोक्ता मंच के द्वारा बिजली विभाग द्वारा डिफरमेंट चार्ज पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि विद्युत अधीक्षन मुजफ्फरपुर अंचल के पंकज राजेश रहे।

विशेष अतिथि डिप्टी मेयर डॉ मोनालिसा एवं अपर मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ नवीन कुमार रहे।अतिथि विद्युत कार्यपालक अभियंता शहरी 1 विजय कुमार शहरी 2 पंकज कुमार एसटीएफ ई एस ई अजय कुमार रहे। परिचर्चा का शुभारंभ विद्युत उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष अजय पांडेय द्वारा विद्युत अधीक्षण अभियंता को पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर किया गया।


विद्युत उपभोक्ता मंच के सचिव राजेश कुमार ने एसटीएफ विद्युय अधीक्षण अभियंता अजय कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।विद्युत उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष अजय पांडेय ने अपने वक्तव्य में आम उपभोक्ताओं कि ओर से सवाल उठाया, डिफरमेंट चार्ज आम उपभोक्ता जानता भी नही है और बिजली विभाग द्वारा मैसेज भेजकर डिफरमेंट कि राशि काट ली जाती है। आखिर ये डिफरमेंट कि राशि है क्या,इसको सरल भाषा मे समझाने की जरूरत है। डिप्टी मेयर डॉ मोनालिसा ने जनता कि आवाज़ पुरजोर तरीके से उठाकर डिफरमेंट का विरोध करते हुए इसको आम जनता का शोषण बताया एवं इसको हटाने की माँग की।


इस पर विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने सरल भाषा मे बताया कि डिफरमेंट का मतलब लोड अधिक होना, बकया बिल का ब्याज, बकाया बिल इत्यादी होता है। कार्यक्रम में उद्योगपति मनमनजी, वार्ड46 के पार्षद सैफ अली, वार्ड 7 के पार्षद पति संतोष, चेम्बर ऑफ कॉमर्स से अरुण धानुक, सहायक विद्युत अभियंता रामदयालु, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.