मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड स्थित महाकालेश्वर राम जानकी मन्दिर में अयोध्या राम मंदिर से आए अक्षत को मीनापुर के सभी पंचायतों के पुजारियों को सौंपा गया। इस दौरान राम भक्तों ने माथे पर रख कर नेउरा मंदिर से गांव में पैदल कलश यात्रा निकाली।

साथ ही मंदिर के पुरोहित अभिषेक दुबे ने बताया कि भक्तों ने ‘सब को राम मंदिर चलना है’ गीत के द्वारा एवं जय श्री राम के नारे से पूरे मीनापुर को भक्तिमय कर दिया। वहीं जिला से आए अधिकारी ने सभी राम भक्तों से 22 जनवरी को 5 दीया अवश्य जलाने का आग्रह किया। साथ ही अपने अपने घर,गांव मन्दिर को दिए से सजाने की बात कही।

अक्षत अभियान के जिला संयोजक रामेश्वर सत्यसंगी, बिहिप जिला संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार और उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष शंभू सिंह के द्वारा कलश वितरण किया गया। वहीं मीनापुर प्रखंड के अक्षत अभियान के संयोजक चिंटू सिंह, सह संयोजक हितेंद्र कुमार, संतोष कुमार,कार्यकारनी सद्स्य ऋतु राज, चंदन कुमार, रितेश कुमार, सुरेश कुशवाहा संजीव सिंह एवं सभी पंचायत से आए राम भक्त उपस्थित रहे।