ललन सिंह के इस्तीफे की बात पूछे जाने पर तेजस्वी ने उल्टा मीडिया पर उठाया सवाल

बिहार में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की खबर पर अब सियासी घमासान शुरू हो गया है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आज एक बार फिर से मीडिया से बात की और बड़े ही सधे हुए अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने मीडिया पर सवाल उठाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों ने लाखों नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया यह किसी को पच नहीं रहा है। इसलिए अनर्गल खबर चला रहे हैं।

Tejashwi Yadav: Know What RJD Leaders Shyam Rajak And Shakti Yadav Said  About Tejashwi Yadav's Speech In Front Of PM Ann | Tejashwi Yadav: इस लिए  PM के सामने भाषण के दौरानउन्होंने कहा कि मीडिया भी हमारी उपलब्धि को नहीं दिखाती है। इस तरह की पत्रकारिता जो तीन-तीन महीने पर  इस तरह के आधारहीन खबर चलाने के लिए जागती रहती है और गलत खबर चलाती है। तो इसपर क्या ही कहना है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हो रहे काम और मुद्दे को लोग ढकना चाह रहे हैं। इसलिए इस तरह की अफवाह उड़ाई जा रही है।

बार-बार कितनी बार सफाई दें भाई: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हमलोग इस मामले पर कितनी बार सफाई दें भाई। उन्होंने कहा कि कल ही इस मामले पर विजय चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। फिर भी आपलोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं। इससे पहले भी मुख्यमंत्री जी के साथ हम लोग इस मामले पर  बयान दे चुके हैं। तब भी अगर लोगों को नहीं मानना है तो न माने, इसमें हमलोग क्या कर सकते हैं।

हर पार्टी अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी करती है, इसमें इस्तीफा कहां से आ गया: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि ये सब बेकार की बातें हैं। हर पार्टी अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करती है। हमने भी अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। इसमें अब किसी के इस्तीफे की बात कहां से आ गई।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.