महागठबंधन में सीटों का बंटवारा तय, जानिए सीटों को लेकर क्या है तालमेल

पटना. बिहार में नीतीश कुमार की कांग्रेस से नाराजगी की खबरों के बीच महागठबंधन की राजनीति के लिहाज से बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार और लालू यादव ने आपस में लोकसभा सीटों को लेकर तालमेल कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे का फार्मूला तैयार हो चुका है.

CM नीतीश को आया राहुल गांधी का कॉल, मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तेजस्वी यादव |  Rahul Gandhi's call came to CM Nitish kumar Tejashwi Yadav reached Chief  Minister's residence - News Nation

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में कुल 40 लोकसभा सीट है जिसमें जेडीयू 17 सीटों और आरजेडी भी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. बाकी बची 6 सीटों में 5 कांग्रेस और 1 सीट वाम दल को मिल सकता है. लेकिन, यहां यह भी बताया जा रहा है कि यह तय कांग्रेस को करना है कि कांग्रेस अपने पास कितनी सीटें रखती है और वाम दलों को कितने पर राजी कर पाती है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जेडीयू आरजेडी ने अपनी सीटों के बंटवारे की जानकारी कांग्रेस आलाकमान को दे दी है. इसमें जेडीयू की ओर से कांग्रेस के नेताओ को साफ कह दिया गया है कि 16 सीटें जेडीयू के पास पहले से हैं, इसलिए वो उससे कम पर समझौता नहीं कर सकता है. हालांकि, यहां यह भी बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 10 सीटों पर बिहार में बिहार में चुनाव लड़ने की दावेदारी कर चुकी है.

दूसरी ओर, वाम दलों ने भी बिहार में 5 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पहले से दावेदारी कर रहे हैं. कांग्रेस ने 10 सीटों की दावेदारी के बाद एक सीट कम करते हुए बाद में 9 सीटों पर लड़ने की बात भी कही है. लेकिन, अब जब राजद और जदयू ने फॉर्मूला तय कर लिया है तो कांग्रेस और वाम दलों को मिलाकर कुल 6 सीटें ही बचती हैं. ऐसे में बिहार में महागठबंधन की राजनीति में थोड़ी असहज स्थिति आने वाले समय में दिख सकती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.