ललन सिंह के इस्तीफे के बाद अब नीतीश कुमार संभाल सकते हैं पार्टी की कमान

दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक जारी है। इस अहम बैठक में आज जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की किस्मत का भी फैसला हो जाएगा। आज पता चल जाएगा कि ललन सिंह पद पर बने रहेंगे या तीर उनके हाथ से छूट जाएगा। इस बीच ललन सिंह के अलावा तीन नामों पर जोरदार चर्चा हो रही है। इन नामों में सबसे पहले खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। उनके अलावा कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर हैं। फिर तीसरे नंबर पर विजय चौधरी का नाम आ रहा है। हालांकि, इस मामले पर अभी तक जेडीयू ने किसी तरह का इशारा नहीं किया है।

नीतीश कुमार और ललन सिंह ने बना लिया प्लान, बिहार में मारक अंदाज में विपक्ष  पर प्रहार करेगा जदयू - Bihar CM Nitish Kumar and Lalan Singh made a plan  JDU preparing
केसी त्यागी ने बताई मीटिंग से जुड़ी अहम बातें

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि आज जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और वित्तीय माहौल पर चर्चा होगी और अन्य राज्यों के लिए सीट बंटवारे पर भी चर्चा होगी।

ललन सिंह के इस्तीफे की अटकलें तेज, संजय झा नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे

ललन सिंह के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। जेडीयू की बैठक के बाद पार्टी में कई बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इस बीच संजय झा, नीतीश कुमार से व्यक्तिगत तौर पर मिलने पहुंचे हैं।

बैठक के अंदर की तस्वीर आई सामने

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अंदर के दृश्य सामने आए हैं। बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह और पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए।

नीतीश के हाथ में जाए पार्टी की कमान: शैलेंद्र कुमार

दिल्ली जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि अगर नीतीश कुमार खुद अपने हाथ में पार्टी की कमान लेते हैं तो पार्टी का विकास हो पाएगा। हम फिर और आगे बढ़ेंगे।

जेडीयू की बैठक में इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एजेंडे में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव पर चर्चा होनी है। लोकसभा चुनाव में जदयू किन-किन मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगा, इसपर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मुहर लगेगी। इसके अतिरिक्त आइएनडीआइए में जदयू की भूमिका पर भी विमर्श होगा। जदयू को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस स्टैंड पर सख्त एतराज रहा है जसमें उन्होंने दिल्ली की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए प्रस्तावित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading