कुल 13 गाय, 10 बछड़े और 11 लाख की कार, इतने संपत्ति के मालिक है बिहार के सीएम नीतीश कुमार

पटना. नए साल से ठीक एक दिन पहले 31 दिसंबर को नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया. इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा पैसा उनके डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास नकद 22 हजार 552 रुपये हैं. तीन अलग-अलग बैंकों में 48 हजार रुपये जमा हैं. उनकी कुल चल संपत्ति 16 लाख 84 हजार रुपये है. इसमें 11.32 लाख रुपये की एक फोर्ड कार शामिल है. उनके पास दिल्ली के द्वारका में 1000 वर्गफीट का एक फ्लैट है. नीतीश कुमार ने 2004 में इस फ्लैट को खरीदा था. तब इसका मूल्य 13.78 लाख रुपये था. फिलहाल इसका मूल्य 1.48 करोड़ रुपये है. सीएम नीतीश कुमार के पास 13 गाय और दस बाछा-बाछी हैं.

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास 50 हजार रुपये कैश हैं. जबकि, उनकी पत्नी राजश्री के पास उनसे दोगुनी राशि एक लाख रुपये कैश है. उनके नाम पर विभिन्न बैंकों में 54 लाख रुपये से अधिक जमा है. जबकि, उनकी मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेज प्रताप यादव के नाम पर संयुक्त खाते में 39 लाख से अधिक रुपये जमा हैं. पत्नी राजश्री के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये बैंकों में जमा हैं. उप मुख्यमंत्री यादव ने 5 लाख 38 हजार के शेयर भी खरीदे हैं. उनके खुद के पास 200 ग्राम सोना तो पत्नी के पास 480 ग्राम सोना और दो किलो चांदी है. बेटी के नाम पर 200 ग्राम सोना और एक किलो चांदी है. इसके अलावा फुलवारशीरफ में दो बीघा, गोपालगंज में दो बीघा से अधिक खेती योग्य जमीन है. पटना के दानापुर में आठ कठ्ठा गैर कृषि योग्य भूमि है. पटना के धनौत, गर्दनीबाग और गोपालगंज में 36 लाख रुपए से अधिक कीमत की गैर कृषि योग्य भूमि है.

तेज यादव के पास क्या है

वन पर्यवारण मंत्री तेज प्रताप यादव के पास दो कारें और एक बाइक है. एक कार बीएमडब्ल्यू 29.43 लाख रुपये की और दूसरी 22 लाख रुपये की है. उनकी बाईक 15.45 लाख रुपये की है. उनके पास नकद 98 हजार और बैंकों में 17 लाख रुपये जमा हैं. 42 लाख रुपये की कृषि भूमि है. 88 लाख रुपये की गैर कृषि भूमि है. 1.78 करोड़ के आवासीय भवन हैं. उनके पास कोई कॉमर्शियल भवन नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading