जबरदस्त भीड़ के साथ पहली बार दरभंगा से दिल्ली के लिए खुली अमृत भारत एक्सप्रेस

दरभंगा : बिहार के दरभंगा से अयोध्या और दिल्ली को जोड़ने वाली प्रदेश की एकमात्र अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहली जनवरी यानी सोमवार को रवाना हुई। दरभंगा जंक्शन से अपराह्न तीन बजे आनंद विहार के लिए ट्रेन खुली तो सभी सीटें फुल थीं। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 11, साधारण श्रेणी के नौ कोच एवं एसएलआरडी के दो सहित कुल 24 कोच हैं।

Amrit Bharat अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेन में क्या है अंतर ? समझें रफ्तार, किराए और कोच का अंतर | Latest News, Hindi News, Breaking News In Hindi - Khabarwala24.com

30 दिसंबर को पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

बता दें कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या से अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दरभंगा के लिए रवाना किया था। यह ट्रेन नियमित रूप से सप्ताह में दो दिन दरभंगा से सोमवार और गुरुवार को और आनंद विहार से मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी।

ट्रेन का सीतामढ़ी में जोरदार स्‍वागत

ट्रेन माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी पहुंची तो केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ एवं कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुंदकरका के नेतृत्व में लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading