BPSC TRE-4 भर्ती के आवेदन की आ गई नई तारीख, इस दिन से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

पटना : बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4 के आवेदन को लेकर नई तारीख की घोषणा कर दी गई है. बीपीएससी ने सोशल नेटवर्किग साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी. बीपीएससी के मुताबिक अब शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए 21 सितंबर से आवेदन की संभावना है.

अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर

बीपीएससी के इस घोषणा से वो छात्र काफी राहत की सांस लिए होंगे जिन्होंने सोचा था कि अगली तारीख कब आएगी. क्या बीपीएससी परीक्षा लेने में देरी तो नहीं करेगा? ऐसे में तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है.

टाल दी गई थी ऑनलाइन आवेदन की तारीख

इससे पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी, जिसे टाल दिया गया है. बीपीएससी ने कहा था कि कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की निर्धारित प्रक्रिया, जो दिनांक 1 सितंबर 2026 से प्रस्तावित है, प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण स्थगित किया जाता है.

तारीख टलने से अभ्यर्थियों में थी नाराजगी

इससे पहले आवेदन प्रक्रिया की तारीख टलने की खबर से शिक्षक अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिली थी. अभ्यर्थियों का कहना था कि इससे आवेदन प्रक्रिया में एक बार फिर से देरी होगी. हालांकि अभ्यर्थियों की नाराजगी पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भरोसा दिलाया था कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है.

शिक्षा मंत्री ने क्या कहा था?

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE-4 आवेदन प्रक्रिया टलने पर कहा था कि बीपीएससी अच्छी तैयारी कर रहा है, बच्चों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कदम उठाया और 2 परीक्षा की जगह 1 परीक्षा तय हुआ. अब चूंकि संख्या काफी है और BPSC को तैयारी भी करनी है तो उसी कारण उन्होंने परीक्षा स्थगित किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading