बिहार में घर-घर पहुंची रामलला पूजित अक्षत, संतों को अलग से भेजा रहा है विशेष आमंत्रण कार्ड

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार से विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत का वितरण शुरू किया। साथ ही जिन संतों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना है उनके लिए बाकायदा अलग से विशेष आमंत्रण कार्ड आया है।

श्रीराम मंदिर अयोध्या से पूजित अक्षत कलश पहुंचा मधेपुरा - MadhepuraTimes

अक्षत वितरण अभियान में लगे 15 हजार कार्यकर्ता

पूजित अक्षत वितरण अभियान के प्रांत संयोजक व विश्व हिंदू परिषद के मंत्री राजकिशोर सिंह ने बताया कि लोगों में उत्साह है। बताया कि 15 हजार कार्यकर्ता अक्षत वितरण अभियान में लगे हैं। साथ ही संघ विचार परिवार के एक-एक सदस्य का सहयोग मिल रहा है। हर गांव में 22 जनवरी को दीपावली व मठ-मंदिर पर अष्ठयाम की तैयारी चल रही है। पूरा बिहार राममय रहेगा।

संत को काराना होगा निबंधन

अयोध्या जाने वाले संत जिनकों निमंत्रण मिला है उनको निबंधन कराना होगा। विशेष कार्ड वहां से आया है। अगर कोई आमंत्रित संत अपने वाहन से जाना चाहते हैं तो निबंधन के आधार पर कार पास दिया जाएगा। साथ ही निबंधन कराने वाले संत को अपने पास आधार कार्ड रखना होगा। निबंधन वाले मोबाइल नंबर को भी पास में रखना अनिवार्य होगा। बताया कि सुरक्षा को लेकर यह सब किया जा रहा है। बताया कि उत्तर बिहार प्रांत के 63 संत की सूची आई है। एक से दो दिनों के अंदर और संतों का नाम वहां से आएंगे। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आमंत्रित संत व गण्यमान्य का निबंधन कराएंगे। प्रांत मंत्री ने बताया कि अभी हर घर अक्षत वितरण अभियान में सभी कार्यकर्ता जुट गए हैं।

रामदयालु में बांटे पूजित अक्षत

रामदयालु सिंह नगर के सिद्धार्थपुरम बस्ती में पूजित अक्षत, चित्र व संदेश का वितरण किया गया। इसमें सह संयोजक आनंद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, श्रेयंक आनंद, देवेश कुमार, मिथिलेश, वासुदेव ओझा आदि शामिल रहे। आनंद कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत को हर घर वितरण किया गया। इसी तरह मीनापुर के पानापुर समेत पूरे जिले में अक्षत वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading