मगध विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा सत्र 2021-24 स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा को लेकर परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने तथा सत्र 2020-22 एमए, एमएससी और एमकॉम थर्ड सेमेस्टर के परीक्षा को लेकर तिथि जारी कर दी गई है. इसके अलावा सत्र 2021-23 एमए, एमएससी, एमकाॅम सेकंड सेमेस्टर CC-5 का पेपर 10 जनवरी को तय किया गया है. जबकि स्नातक बीकॉम फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2023-27 सीबीसीएस के माइनर कोर्स कॉमर्स पेपर की परीक्षा 9 जनवरी को आयोजित की जा रही है.

इस डेट तक जमा करें परीक्षा फॉर्म
विश्वविद्यालय के लिए जहां बीए, बीएससी, बीकॉम चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2023-27 एवं बीए, बीएससी, बीकॉम पार्ट 3 सत्र 2020-23 का परीक्षा केंद्र का निर्धारण अभी नहीं हुआ है. साथ ही महाविद्यालय के लिए परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क जमा करने के लिए बिना विलंब शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 6 जनवरी तक है, जबकि विश्वविद्यालय मुख्यालय में परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि 9 जनवरी तक रखी गई है.

इस तिथि से शुरू होगी परीक्षा
महाविद्यालय में परीक्षार्थी 8 जनवरी से 14 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं. जबकि विश्वविद्यालय मुख्यालय ने 16 जनवरी तक ये समय तय किया है. इसके अलावा सत्र 2020-22 एमए, एमएससी एमकॉम थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 12 जनवरी से शुरू होगी, जो 17 जनवरी तक चलेगी. वही चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम सत्र 2023-27 स्नातक बीकॉम फर्स्ट सेमेस्टर के माइनर कोर्स कॉमर्स पेपर की परीक्षा अब 9 जनवरी को द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी. इसके अलावा सत्र 2021-23 एमए, एमएससी, एमकाॅम सेकंड सेमेस्टर पेपर CC-5 की परीक्षा 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी.