पटना : बिहार के खगड़िया जिले में लोग तब हैरान हो गए जब सड़क पर लोगों को एक ऐसी बस दिखाई दी जो कि एकदम वंदे भारत ट्रेन के आकार में दिख रही थी। इस बस को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कहा कि वाह क्या बात है आज वंदे भारत बस में चढ़ने का मौका मिल गया।

सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रिया
वहीं सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है। लोग ऐसे ऐसे कमेंट कर रहे हैं जिसे पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। लोग इस बस के साथ सेल्फी लेते भी दिखे। कई लोग रील्स बनाते भी दिखे।