मुजफ्फरपुर के पांच बच्चों ने राष्ट्रीय खेल में ब्रॉन्ज मेडल लाकर जिले का मान सम्मान बढ़ाया है। फरीदाबाद सेक्टर 14 में चल रही राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप का प्रतिनिधित्व करते हुए मुजफ्फरपुर के मोहम्मद अदनान अली ने 300मीटर स्केटिंग में कांस्य पदक जीता वहीं सूरज कुमार शर्मा ने 500मीटर स्केटिंग में कांस्य पर कब्ज़ा जमाया। इसके साथ ही करनाल में राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुज़फ्फरपुर के प्रीत राज ने बॉक्सिंग में कांस्य हासिल किया।

वहीं पानीपत में चल रहे राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप में सुशांत शेखर ने कांस्य एवं अतुल कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। सभी खिलाड़ियों और डीएवी के शारीरिक शिक्षक प्रियंक रंजन को माला पहनाकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जोरदार स्वागत किया गया।

मौके पर स्टेशन निर्देशक मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक राज कुमार, इनर व्हील मैत्री क्लब कि अध्यक्ष निशा कुमारी, सचवि सुमिता वर्मा तिरहुत कालेज के शारीरिक शिक्षक अखिलेश मणि, मुज़फ्फरपुर स्केटिंग एसोसिएशन के राहुल कुमार, अरविंद कुमार, रौशन कुमार, अंकित कुमार, निखिल कुमार, सुरभि कुमारी, आनंद किशोर,संजीव कुमार, निशांत कुमार आदि गणमान्य उपस्थित रहें।

