‘प्राण प्रतिष्ठा’ से पहले जेडीयू के इस मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से कर दी बड़ी मांग….

बिहार : शेखपुरा के बरबीघा में पंचवदन मंदिर में पूजा समाप्ति के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से देश में उल्लास है। भगवान राम अयोध्या में स्थापित हों, इसकी बहुत दिनों से, बहुत लोगों की प्रतीक्षा थी। लंबे समय से बहुत लोग इसके लिए संघर्ष कर रहे थे। आज यह सफल हो रहा है तो अच्छी बात है लेकिन बेरोजगारी से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है।

Bihar News: Nitish Kumar Minister Ashok Chaudhary Compared Bjp Leader To  Devil Mahishasur, Amit Shah Attacked - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar  :मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपाइयों को बताया महिषासुर;

बेरोजगारी और महंगाई एक बड़ा मुद्दा: अशोक चौधरी

अशोक चौधरी ने यह भी सवाल उछाला कि बेरोजगारी व महंगाई एक बड़ा मुद्दा है, क्या देश से यह खत्म हो गया? जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे तो अरहर की दाल 65 रुपये थी, आज 185 रुपये किलो हो गई।

जेडीयू ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन कर दी बड़ी मांग

इस पर भी विचार होना चाहिए। मंत्री ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन महंगाई और बेरोजगारी पर भी कुछ घोषणा हो, तो माहौल कुछ अलग हो जाएगा। ‘भूखे भजन ना होई ही गोपाला’ कहते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार तथा महंगाई पर घोषणा होनी चाहिए।

सीट शेयरिंग पर अशोक चौधरी ने दिया जवाब

उन्होंने आइएनडीआइए में सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि यह हो जाएगा, इसके लिए चिंता नहीं करिए। हमलोग बैठकर मुद्दे को सुलझा रहे हैं।

विजय सिन्हा पर बोला हमला

बिहार में राजनीतिक स्थिरता नहीं होने के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के बयान के बारे में पूछे जाने पर अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) ने कहा कि ऐसे नेताओं की नोटिस नहीं लेनी चाहिए। परिपक्वता नहीं है। दूसरी क्लास के विद्यार्थी से मैट्रिक का सवाल पूछने पर इसी तरह उल्टा पुल्टा जवाब देता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.