बिहार में भीषण शीतलहर का कहर, घने कोहरे और कनकनी से हाल बेहाल….

राजधानी समेत प्रदेश में बर्फीली पछुआ हवा का प्रभाव 23 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान ठंड में वृद्धि होने के साथ घना कोहरा व शीत दिवस की चपेट में राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश जिले रहेंगे। ठंड व घना कोहरा से अभी राहत के आसार नहीं है।

Bihar weather Severe cold in Bihar train plane all late due to fog Crisis  on livelihood of laborers - Bihar weather: बिहार में कड़ाके की ठंड, कोहरे  के कारण ट्रेन-प्लेन सब लेट;

शीत लहर के चपेट में बिहार के ये शहर

वहीं, 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री कम होने से ठंड में तेजी आएगी। मौसम विभाग की ओर से 19-24 जनवरी तक प्रदेश भर में शीत दिवस को लेकर चेतावनी जारी की है। पटना सहित गया, डेहरी, बक्सर, औरंगाबाद, जीरादेई, कैमूर, मोतिहारी, छपरा, फारबिसगंज शुक्रवार को शीत दिवस की चपेट में रहे।

बक्सर सबसे ठंड शहर

वहीं, पूर्णिया में बहुत घना कोहरा व पटना सहित अन्य जिलों में मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहा। पटना सहित पांच जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया शहर में 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Bihar Weather Today People shiver due to severe cold yellow alert of cold  wave for next two days cold day in these districts - Bihar Weather Today:  कड़ाके की ठंड से कांपे

राजधानी के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को सामान्य से चार डिग्री गिरावट के साथ 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 19.8 डिग्री सेल्सियस के साथ नवादा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में दोपहर में धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। वहीं, शाम हाेते ही कनकनी का प्रभाव बना रहा।

इन शहरों के तापमान में आई गिरावट

पटना के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री गिरावट के साथ 10.1 डिग्री सेल्सियस, गया में 0.8 डिग्री गिरावट के साथ 10.4 डिग्री, औरंगाबाद में 2.3 डिग्री गिरावट के साथ 9.8 डिग्री सेल्सियस, डेहरी में 2.6 डिग्री गिरावट के साथ 8.4 डिग्री सेल्सियस, कैमूर में 1.3 डिग्री गिरावट के साथ 9.2 डिग्री सेल्सियस, बक्सर में 2.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Fog Updates: उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का कहर, मौसम विभाग ने  बताया- अभी और बढ़ेंगी मुश्किलें - dense fog in Delhi UP Bihar north India  know updates

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर  अधिकतम  न्यूनतम

पटना   18.4         10.1

गया     18.8          10.4

भागलपुर 16.0       11.7

मुजफ्फरपुर 15.0    10.0

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading