पटना सहित पूरे बिहार में 26 जनवरी तक राहत नहीं, शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी….

बिहार : घना कोहरा व बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण ठंड कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके कारण पटना सहित प्रदेश में शीत दिवस की स्थिति बीते कई दिनों से बनी हुई है। पटना सहित अधिसंख्य भागों में घना कोहरा व शीत दिवस को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अभी विशेष बदलाव के आसार नहीं है। प्रदेश में 26 जनवरी तक शीत दिवस की संभावना है। सोमवार को पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 4.1 डिग्री सेल्यियस के साथ गया में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान जबकि चार डिग्री गिरावट के साथ राजधानी का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में भारी गिरावट आने के कारण सोमवार को पटना सहित नौ शहर का न्यूनतम तापमान जम्मू शहर से भी कम रहा।

Bihar weather news : 26 districts in grip of severe cold cold wave alert  for two days - बिहार के 26 जिले भारी ठंड की चपेट में, दो दिन शीतलहर का  अलर्ट, बिहार न्यूज

सुबह के समय कोहरे का प्रभाव रहा

जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना समेत दरभंगा, फारबिसगंज, मोतिहारी, जमुई, वैशाली, समस्तीपुर, अगवानपुर, गया, भागलपुर, छपरा, बक्सर, औरंगाबाद, नवादा व कैमूर शीत दिवस की चपेट में रहे। वहीं पटना, गया में घना कोहरा व अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहा। पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव रहा। वहीं दोपहर में सूर्य का ताप भी ठंड पर कमजाेर दिखा।

नौ डिग्री नीचे शहरों का तापमान

राजधानी के न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री गिरावट के साथ 5.5 डिग्री सेल्सियस, गया में 4.9 डिग्री गिरावट के साथ 4.1 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 4.1 डिग्री गिरावट के साथ 5.3 डिग्री सेल्सियस, डेहरी में 3.2 डिग्री गिरावट के साथ 5.2 डिग्री सेल्सियस, कैमूर में 4.1 डिग्री गिरावट के साथ 4.3 डिग्री सेल्सियस, बक्सर में 3.5 डिग्री गिरावट के साथ 5.2 डिग्री सेल्सियस, नवादा में 2.7 डिग्री गिरावट के साथ 6.4 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा में 3.9 डिग्री गिरावट के साथ 6.2 डिग्री सेल्सियस, वैशाली में 3.5 डिग्री गिरावट के साथ 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading