बिहार: सियासी हलचल के बीच राहुल गांधी ने किशनगंज में हुई एंट्री….

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान 10:35 बजे बिहार के प्रवेश द्वार किशनगंज में प्रवेश किए। राहुल गांधी के किशनगंज यात्रा और सभा संबोधन को लेकर नेता और कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह है।

बिहार में कांग्रेस नेता का जोरदार स्‍वागत

उनके स्वागत में बिहार सीमा पर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश सिंह, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन, कमिटी के वरीय नेता सहित स्थानीय सांसद डा. जावेद आजाद, विधायक इजहरूल हुसैन, शकील खान, अजीत शर्मा, निखिल सिंह, अखिलेश सिंह पूर्व मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, किशनगंज लोकसभा प्रभारी केशर सिंह सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।

किशनगंज में दो घंटे का कार्यक्रम

न्याय यात्रा के क्रम में राहुल गांधी किशनगंज में लगभग दो घंटा का कार्यक्रम है। किशनगंज के बिहार बंगाल फरिंगगोला चेकपोस्ट पर प्रवेश किए वहां कार्यकर्त्ता स्वागत के बाद वे खगड़ा स्थित स्टेडियम के लिए रवाना हुए। जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे स्टेडियम से किशनगंज के हलीम चौक के रास्ते अररिया को रवाना होंगे। अररिया में आज उनका रात्री विश्राम होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading