‘तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए लालू यादव बना रहे थे दबाव’ : गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि वह नई सरकार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं। इस्तीफा के पीछे उनकी चाहे जो मजबूरी हो, लेकिन बिहार पसोपेश में था। उन्होंने कहा कि लालू यादव बराबर नीतीश कुमार पर दबाव बना रहे थे कि तेजस्वी की ताजपोशी मुख्यमंत्री के पद पर कर दी जाए। ऐसा हो जाता तो फिर बिहार दोबारा जंगल राज में पहुंच जाता, लेकिन इससे मुक्ति मिल गई। अब भाजपा बिहार में फिर से जंगलराज नहीं आने देगी।

Bihar Caste Census Report: CM Nitish Lauds Survey Team, BJP's Giriraj Singh  Says 'Just An Eye

बड़े भाई नीतीश को काली कोठरी से बाहर आने के लिए बधाई : कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को अपने एक्स मीडिया पर पोस्ट किया कि बड़े भाई नीतीश जी जिस काली कोठरी में चले गए थे। वहां रोज ब रोज उनकी आयु घट रही थी। बाहर आने के लिए साधुवाद। जान भी बची, बिहार भी बचा। उन्होंने कहा कि नई सरकार बिहार के हित में बेहतर कार्य करेगी।

खेल खत्म, मोदी के साथ होगा विकास : मांझी

बिहार में खेला होने की भविष्यवाणी करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अब खेल खत्म होने का एलान किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विकास करने की बात लिखी है। मांझी ने एक्स पर पोस्ट किया- खेल खत्म। नए मंत्रिपरिषद को बधाई। हम जो कहते हैं, वही करते हैं। ‘विकास विद मोदी’।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading