बिहार : दूसरे चरण के नवनियुक्त शिक्षकों को हुआ विद्यालय आवंटित….

राज्य में दूसरे चरण के तहत बिहार लोक सेवा आयोग से अनुशंसित और नवनियुक्त तमाम शिक्षकों को सप्ताह भर में विद्यालय आवंटित हो जाएगा। बुधवार को नवादा के अलावा लखीसराय और खगड़िया जिले के लिए नवनियुक्त शिक्षकों का विद्यालय आवंटन किया गया है।शिक्षा विभाग की ओर से नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय आवंटन हेतु सॉफ्टवेयर के जरिये काम तेजी से लिया जा रहा है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर विशेषज्ञों की टीम लगायी गयी है। शिक्षा विभाग के मुताबिक जिनकी नवनियुक्त शिक्षकों की काउंसिलिंग हो चुकी है, उनका योगदान कराया जा रहा है। अब तक 77 हजार से अधिक नवनियुक्त अध्यापकों की काउंसलिंग हो चुकी है।

sarkari job bpsc tre 2 new bihar teacher recruitment vacancy may be  released today these candidates to get a second chance bml | BPSC TRE 2 :  बिहार में शिक्षकों की नई

विद्यालयवार रिक्तियों की जानकारी तलब

विद्यालय आवंटन के लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षक को विद्यालय की यूनिट मानते हुए विद्यालयवार रिक्तियों की जानकारी जिलावार तलब की है। रिक्तियों के आधार पर शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया जा रहा है।

इन जिलों में स्कूल आवंटन बाकी

फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से भोजपुर, नालंदा, शिवहर, शेखपुरा, अरवल, जहानाबाद, बक्सर, मुंगेर, जमुई, सहरसा, बांका, अररिया, औरंगाबाद, गोपालगंज, सीतामढ़ी, सुपौल, सीवान, बेगूसराय, भागलपुर, गया, मधेपुरा, रोहतास, पूर्णिया, पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, कैमूर, कटिहार, मधुबनी और सारण जिले के लिए नवनियुक्त शिक्षकों का विद्यालय आवंटन किया जाना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading