केके पाठक के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, समय पर नहीं खुल रहा ये स्कूल….

पटना: शिक्षा में सुधार के लिए सरकार भले ही लाख दावे करती हो, मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही है. ऐसा ही एक मामला मसौढ़ी से सामने आया है, जहां नगर मुख्यालय के कैलाश नगर प्राथमिक विद्यालय में ना तो समय पर स्कूल खुलता है और ना ही समय पर शिक्षक ही पधारते हैं.

कैलाश नगर प्राथमिक विद्यालय

केके पाठक के आदेश की धज्जियां

मसौढ़ी नगर मुख्यालय के कैलाश नगर प्राथमिक विद्यालय के खुलने का समय सुबह 9:00 बजे है. बच्चे तय समय पर स्कूल आ जाते हैं, लेकिन गेट का ताला बंद रहने के कारण घंटों बाहर खड़े होकर इंतजार करते रहते हैं. स्टूडेंट्स ने बताया कि हमेशा दस या साढ़े दस बजे तक स्कूल का दरवाजा खुलता है.

देर से खोला जाता है स्कूल का ताला

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेशों का इस प्राथमिक विद्यालय में पालन नहीं किया जा रहा है. स्कूल के बच्चों ने कहा कि रोजाना 10:30 के आसपास शिक्षक आते हैं और स्कूल खोलते हैं. हम लोग रोज स्कूल पढ़ने आते हैं और ऐसे ही स्कूल के पास खड़े रहते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading