पटना हाईकोर्ट में एक वकील ने छज्जे पर चढ़कर किया घंटो बवाल, जानें वजह

बिहार के पटना हाई कोर्ट के छज्जे पर एक वकील चढ़ गया और वह कूदने की कोशिश करने लगा। इस दौरान कोई उसे रस्सी दे रहा था और कोई उसे कूदने से रोक रहा था। कोर्ट परिसर में हुई इस घटना से मौके पर बवाल मच गया।

पटना हाईकोर्ट को मिले सात नए जज, अब हर दिन साढ़े तीन हजार मामलों की होगी सुनवाई - Patna High Court gets seven new judges now three and a half thousand cases

एक अधिकारी विनोद गुप्ता ने बताया कि वकील एब्नॉर्मल टाइप का था। ऊपर चढ़ गया था और बार-बार कूदने की धमकी दे रहा था। इसके अलावा ऐसी कोई बात नहीं है। बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट में तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। वहीं, जानकारी दिए जाने के बाद भी किसी थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

जानकारी के मुताबिक किसी मामले में कोर्ट ने वन सेटलमेंट देने का आदेश दिया था। वकील इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं था। इसलिए वह हंगामा करने के लिए से हाई कोर्ट की नई बिल्डिंग के छज्जे पर चढ़कर वहां से कूदने की नौटंकी कर रहे थे। कुछ पल के लिए वहां काफी शोर-शराबा और हंगामा हुआ। वहीं, वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। फिर किसी तरह से उस वकील को छज्जे से नीचे उतारा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading