सीएम नीतीश कुमार दिल्ली हुए रवाना: प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार यानी आज सुबह 10.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हाेनी है। बिहार में एनडीए की नई सरकार का नेतृत्व संभालने के बाद नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात होगी। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा ने भी एक दिन पहले प्रधानमंत्री से भेंट की थी।

Lok Sabha Election 2019: Pm Narendra Modi Congratulated Nitish Kumar On His Birthday - Amar Ujala Hindi News Live - नीतीश कुमार के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामना, ट्विटर पर

इस वजह से खास है सीएम नीतीश की यात्रा

नीतीश कुमार की दिल्ली की यह यात्रा कई मायने में महत्वपूर्ण है। वह प्रधानमंत्री के साथ राजनीतिक परिदृश्य के साथ-साथ बिहार के विकास से जुड़े मुद्दे पर भी बात कर सकते हैं। दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में लघु उद्यमी योजना का आरंभ किया है।इस योजना के तहत बिहार के 94 लाख वैसे परिवार जिनकी आमदनी प्रति माह छह हजार रुपए से कम है को स्वावबलंबन के लिए दो-दो लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराएगी।

फिलहाल राज्य सरकार अपने बजट से इसके लिए 250 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए हैं। एनडीए गठबंधन में आने के पहले भी वह इस योजना में केंद्र की मदद की बात कह चुके हैं। बिहार में अभी एनडीए को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 12 फरवरी से आरंभ होना है। इस सत्र में ही एनडीए की सरकार को अपना बहुमत साबित करना है। इस बारे में भी मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री के साथ चर्चा संभव है। मुख्यमंत्री गुरुवार को दिल्ली से वापस होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading