मुजफ्फरपुर के जमीन मठिया गांव में जय मां जगदंबा पूजा समिति द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से माता सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित किया जा रहा है। जिसे लेकर सैंकड़ो की संख्या में कन्याओं ने कलश उठाया।

ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर जमकर खुशियां मनाई। यह कलश यात्रा मठिया से माता के जयकारे लगाते हुए रघई घाट अपने गंतव्य तक पहुंची। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में माता की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होने से गांव चारो ओर में ख़ुशी का माहौल है। इस दौरान सभी लोग भक्ति में झूमते गाते दिखे।


