मुजफ्फरपुर : महाकाल सेवा दल की 9 वीं स्थापना दिवस पर महाकाल सेवा दल द्वारा गरीबनाथ धाम के महंत अभिषेक पाठक तथा पंडित आशुतोष पाठक ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चार कर बाबा गरीबनाथ का दूध, दही, घी, मध तथा शक्कर से जलाभिषेक किया। उसके बाद बाबा का फूलों से महाश्रृंगार किया गया।
वहीं आरती पूजन के दौरान श्रद्धालुओं के हर हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रहा। जिसमे दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी ने कहा कि बाबा गरीबनाथ की नगरी मे सेवा करते हुए नौ वर्ष पूर्ण हो गए हैं।

वहीं दल के सभी सदस्यों ने बाबा गरीबनाथ से विनती किया कि मंदिर में आए भक्तो, जरूरतमंदो एवं आपदाओं में घिरे श्रद्धालुओं की आगे भी ऐसे ही सेवा करते रहें। मौके पर अध्यक्ष आकाश चौधरी,संरक्षक अरविन्द सिंह, रमेश रत्नाकर,नथुनी महतो,अजीत पटेल ,प्रकाश चौहान,अमरनाथ चौधरी,कुणाल श्रीवास्तव,कुणाल पटेल,

अमित चौहान ,रौनक सर्राफ ,उज्जवल सहनी ,गोपाल चौधरी शिवम, ऋषभ ,ओमप्रकाश,महिला अध्यक्ष सीमा चंद्रवंशी,मोना, सोना ,नंदनी,चंदा,दुर्गा,प्रतिमा सोनम एवं मीडिया प्रभारी रौनक चौधरी एवं अन्य गणमान्य शामिल हुए।
