मुजफ्फरपुर वासियों के लिए खुशखबरी, इस दिन चलेगी अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन….

मुजफ्फरपुर जंक्शन से 16 फरवरी को अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार की शाम सांसद अजय निषाद जंक्शन पहुंचे। उन्होंने रेल अधिकारियों के साथ बैठक की और श्रीरामलला दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता पहुंचाने को लेकर रणनीति तैयार की।उन्होंने स्टेशन डायरेक्टर, आरपीएफ, जीआरपी के साथ उस जगह को भी देखा जहां पर सभा स्थल बनाया जाना है। इसके अलावा श्रद्धालुओं को बैठने के लिए कुर्सियां, पीने का पानी, भोजन आदि पर भी चर्चा की गई।

Railway passenger's: Good News! Urs special train will soon run between  these two cities, check the complete schedule here. – Idnsek.com

बता दें कि श्रीरामलला दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की ओर से विशेष व्यवस्था की जा रही है। सोमवार को समस्तीपुर से शाम को एक आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए चली, वहां गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस ट्रेन को मुजफ्फरपुर पहुंचने पर रेल अधिकारियों के साथ आरपीएफ ने वेलकम किया।

उसी तरह 16 को जब मुजफ्फरपुर से आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी, उसी तरीके का स्वागत यहां भी किया जाएगा। इसमें सांसद के अलावा पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक, डीआरएम सोनपुर आदि उच्चाधिकारियों के रहने की संभावना व्यक्त की गई है। यहां से करीब साढ़े 13 सौ श्रद्धालुओं को श्रीराम लला दर्शन के लिए जाने की संभावना है।

विश्वस्तरीय बन रहे जंक्शन का किया निरीक्षण

रेल अधिकारियों के साथ बैठक करने के पहले सांसद ने साढ़े चार सौ करोड़ से बन रहे विश्वस्तरीय जंक्शन का किया निरीक्षण। 80 लाख की लागत से बनकर तैयार हुए स्टेशन के दक्षिण तरफ के यूटीएस घर को देखा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading