बिहार के इस जिले में राहुल गांधी भरेंगे हुंकार, ये है मास्‍टर प्‍लान….

कांग्रेस नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा पर 15 फरवरी को औरंगाबाद आएंगे। राज्यसभा चुनाव के कारण कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब झारखंड के रास्ते औरंगाबाद नहीं आएंगे, बल्कि गया से हेलिकाॅप्टर से पहुंचेंगे। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे।

Rahul Gandhi has gone to see his grandmother': BJP takes a dig at Congress  leader as he flies to Italy - The Statesman

औरंगाबाद में दोपहर एक बजे होगी सभा

दिल्ली से गया हवाई जहाज से पहुंचेंगे। औरंगाबाद गांधी मैदान में दोपहर एक बजे सभा होगी। रैली को सफल बनाने में कांग्रेस कार्यकर्ता लगे है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़ने के सवाल पर कहा कि वे जहां जाते हैं नुकसान होता है। भाजपा को लोकसभा चुनाव में नुकसान होगा। कांग्रेस विधायक एकजुट हैं और तोड़ने का प्रयास असफल रहा। राजग के नेता कांग्रेस विधायक को तोड़ने में लगे थे परंतु पार्टी के प्रति समर्पण के कारण सफलता नहीं मिली। मोदी की गारंटी कितने दिनों तक नीतीश कुमार पर रहती है देखना पड़ेगा।

कैमूर के रास्‍ते पहुंचेंगे बनारस

कांग्रेस के विधायक अपने विचारों के प्रति प्रतिबद्धता के कारण एकजुट रहे। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद में सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी सड़क के रास्ते सासाराम जाएंगे। वहीं रात्रि विश्राम होगा। 16 फरवरी को सासाराम से कैमूर के रास्ते वाराणसी पहुंचेंगे। औरंगाबाद में राहुल के भाषण को सभी सुने इसके लिए दूर तक माइक की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह, बक्सर विधायक संजय कुमार तिवारी, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, शंकर स्वरूप, अरविंद शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पप्पू, अमित रंजन छोटू, मृत्युंजय सिंह, अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading