बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा: जूता-मोजा पहनकर जाना वर्जित, जानें गाइडलाइंस

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं कल यानी 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से परीक्षा का आयोजन राज्य के 1585 केन्द्रों में कराया जाएगा. बीएसईबी की ओऱ से दी गई जानकारी के अनुसार कुल 16,94,781 स्टूडेंट्स 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होंगे. इनमें कुल 8,72,194 छात्र एवं 8,22,587 छात्राएं शामिल हैं. परीक्षा दो पलियों में होगी, जिसके तहत पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 12.45 बजे तक चलेगी एवं दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 तक चलेगा.

bihar board 10th exam 2019 date: bseb matric exam 2019 to be start since 21  february students wearing shoes will not be allowed for exams - Bihar 10th  exam 2019 date: बिहार

ध्यान दें कि बीएसईबी ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केन्द्र में प्रवेश लेना आवश्यक है. देर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा बोर्ड की ओऱ से हर विद्यार्थी को विशेष पहचान देने के लिए यूनीक आईडी भी जारी की गई है, जोकि उनके एडमिट कार्ड में अंकित है.

क्या पहनकर जाएं, क्या नहीं
बीएसईबी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए अहम गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं, जिनमें बोर्ड ने बता दिया है कि परीक्षा केन्द्र में क्या पहनकर जाने की अनुमति है एवं किन चीजों की नहीं. बोर्ड के निर्देशों के अनुसार केन्द्र में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वॉच, स्मार्ट वॉच, अथवा मैग्नेटिक वॉच पहनकर जाना वर्जित है. हांलाकि विद्यार्थी सुई वाली घड़ी पहनकर केन्द्र में जा सकते हैं. इसके अलावा जूता मोजा पहनकर भी परीक्षा भवन में प्रवेश वर्जित है. साथ ही केन्द्र में कैलकुलेटर, मोबाइल अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर भी नहीं जाने दिया जाएगा.

बोर्ड ने बताया है कि पेपर में हर प्रश्न के लिए एक अन्य विकल्प भी दिया जाएगा. यानी जितने प्रश्न विद्यार्थियों को हल करने हैं, उससे दोगुने प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके अलावा परीक्षा केन्द्र पर एंट्री के समय ही विद्यार्थियों की तलाशी ली जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading