मैट्रिक परीक्षा 2024 मूल्यांकन कार्य आज से शुरू, बनाये गए केंद्र

बिहार : मैट्रिक परीक्षा में एक लाख 83 हजार 898 कापियों की आज से मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए शहर में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। 15 से 23 फरवरी तक चली मैट्रिक परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगा। इसके लिए शहर के गांधी इंटर विद्यालय, कन्या इंटर विद्यालय, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय एवं कन्हाई इंटर विद्यालय को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य में एक केंद्र पर दो सौ से पांच सौ तक परीक्षकों को ड्यूटी दी गई है। कापियों का मूल्यांकन सुबह नौ बजे से पांच बजे तक किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को सुबह नौ बजे से पहले मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचना है। कांपियों की जांच में कड़ी सुरक्षा बरती जाएगी।

Bihar Board Exam 2023: बिहार में मैट्रिक की परीक्षा 14 फरवरी से शुरू, सेंटर  पर रहेगा 144 लागू

कंप्यूटर ऑपरेटर की भी ड्यूटी लगाई गई

एक मार्च से कापियों के मूल्यांकन कार्य को लेकर केंद्रों पर कंप्यूटर आपरेटर की भी ड्यूटी लगाई गई है। मूल्यांकन के तुरंत बाद कंप्यूटर पर अंकों को अपलोड किया जाना है। इसके अलावा चरण वार मार्किंग के निर्देश भी जारी किए गए हैं। बोर्ड के दिशा निर्देश के अनुसार मूल्यांकन केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में कापियों की जांच की जाएगी। जिन स्कूलों में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। वहां के प्राचार्य को मूल्यांकन केंद्र अधीक्षक बनाया गया है।

परीक्षकों की नियुक्ति विषयवार की गई

कापियों की मूल्यांकन में विषयवार शिक्षकों को लगाया गया है। परीक्षकों एवं प्रधान परीक्षकों के नियुक्ति पत्र की कापी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से गुरूवार को वितरण किया गया है। माध्यमिक स्तर के मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधान जिला शिक्षा कार्यालय से अपने विद्यालय के शिक्षकों का नियुक्ति पत्र प्राप्त कराते हुए मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को विरमित करेंगे।

योगदान नहीं करने पर हो सकती है कार्रवाई

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार शिक्षक अगर मूल्यांकन कार्य में शामिल नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। समिति ने निर्देश दिया है, कि जिन मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षक उपस्थित नहीं होते हैं या शिक्षकों की कमी होती है तो, उन केंद्रों पर अन्य विषवार शिक्षकों को लगाया जा सकता है। नियुक्ति के लिए जिला पदाधिकारी अथवा जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.