बीपीएससी के जरिए बिहार में हेडमास्टर की होगी बहाली, हो जाइये तैयार….

पटना. बिहार में आज कल शिक्षकों के लिए बहार है. एक तरफ बिहार बोर्ड की तरफ से नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने के लिए सक्षमता परीक्षा ली जा रही है. वहीं दूसरी तरफ बीपीएससी द्वारा भी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया जारी है. ऐसे में अब बारी है प्रधानाध्यापक नियुक्ति की. आपको बता दें कि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के 6061 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने सूची सामान्य प्रशासन को भेज दी है.

bpsc tre 2 exam bihar Teacher Recruitment subject selection

पिछले दिनों ही राज्य के प्रारंभिक स्कूलों (पहली से आठवीं कक्षा) में 40, 506 हेडमास्टर (प्रधान शिक्षक) की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने नियुक्ति की सूची सामान्य प्रशासन को भेजी थी. अब सामान्य प्रशासन की तरफ से दोनों सूची को बीपीएससी को भेजा जायेगा और इसके बाद बीपीएससी की ओर से जल्द ही इसपर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जायेगा.

6061 पदों पर प्रधानाध्यापक की होगी बहाली
पटना प्रमंडल में प्रधानाध्यापकों के कुल 765, सारण प्रमंडल में 611, तिरहुत प्रमंडल में 1361, दरभंगा प्रमंडल में 815, कोशी प्रमंडल में 385, पूर्णिया प्रमंडल में 696, भागलपुर प्रमंडल में 289, मुंगेर प्रमंडल में 536 और मगध प्रमंडल में 603 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति की जानी है. जानकारी के मुताबिक प्रधानाध्यापकों के कुल 6061 के पदों में से अनारक्षित के लिए 1340, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1283, अनुसूचित जनजाति के लिए 128, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 1595, पिछड़ा वर्ग के लिए 1139 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 576 पद आरक्षित रखे गये हैं.

यह होनी चाहिए योग्यता
हाल ही में बिहार प्रारंभिक विद्यालय प्रधान शिक्षक नियमावली 2024 को कैबिनेट से स्वीकृति मिली है. बीपीएससी द्वारा लिखित परीक्षा के माध्यम से प्रधान शिक्षक नियुक्त होंगे. किसी भी अभ्यर्थी को अधिकतम तीन बार बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा. परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम का निर्धारण बीपीएससी शिक्षा विभाग से परामर्श लेकर करेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.