तेजस्वी यादव को एक और झटका, आरजेडी के एक और विधायक बीजेपी में शामिल

पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले आरजेडी को एक और तगड़ा झटका लगा है. आरजेडी विधायक भरत बिंद ने लालटेन का साथ छोड़ दिया है और बीजेपी में शामिल हो गए है. शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भभुआ से विधायक भरत बिंद सत्ता पक्ष में जाकर बैठ गए. आरजेडी विधायक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ विधानसभा पहुंचे थे.

बिहार में RJD को एक और झटका, विधायक भरत बिंद NDA में शामिल - Another RJD  MLA joins NDA in Bihar ntc - AajTak

RJD विधायक भरत बिंद BJP में शामिल

शुक्रवार को बिहार विधानसभा में बजट सत्रा का आखिरी दिन था. बजट सत्र के दौरान आज गैर सरकारी कार्य चल रहा था. दोपहर बाद आरजेडी विधायक भरत बिंद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ विधानसभा पहुंचे और सत्ता पक्ष की तरफ जाकर बैठ गए. सदन की कार्यवाही में शामिल होने के थोड़ी देर बार भरत बिंद सम्राट चौधरी के कक्ष में चले गए और वहां जाकर बैठ गए.

ऑपरेशन सासाराम, आरजेडी में सेंधमारी

विरोधियों ने इस पूरे घटनाक्रम को ऑपरेशन सासाराम कहा है. दरअसल जिन विधायकों ने पाला बदला है, सभी सासाराम लोकसभा क्षेत्र से आते हैं. चेनारी से कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम, मोहनिया से आरजेडी विधायक संगीता कुमार और भभुआ से आरजेडी विधायक भरत बिंद सासाराम लोकसभा से आते हैं.

4 दिन में महागठबंधन के 4 विकेट गिरे!

बिहार में विश्वास मत के बाद से आरजेडी के विधायक टूटते जा रहे हैं. इसके पहले आरजेडी के पांच और कांग्रेस के 2 विधायक पाला बदल चुके हैं. आरजेडी विधायक चेतन आनंद, विधायक नीलम देवी और प्रहलाद यादव ने पाला बदल लिया. वहीं दूसरी बार आरजेडी खेमे से ही संगीता कुमारी भी 27 फरवरी को विधानसभा के बजट सत्र में सत्ता पक्ष के साथ बैठी नजर आईं. जबकि दो कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम ने भी पार्टी को छोड़कर सदन में सत्ता पक्ष के साथ जा बैठे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.