‘पीएम मोदी महंगाई, गरीबी, विशेष राज्य दर्जा पर बात करने में शर्माते हैं’: लालू प्रसाद यादव

पटनाः आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव इन दिनों पीएम मोदी पर जमकर निशाना साध रहे हैं. ‘मोदी हिंदू नहीं हैं’ के बयान पर अभी बहस कम भी नहीं हुई थी कि एक और पोस्ट कर उन्होंने पीएम पर तंज कसा है. लालू ने कहा है कि जब भी वो (नरेंद्र मोदी) बिहार आते हैं बेरोजगारी, महंगाई, और विशेष राज्य के दर्जे पर बोलने में शर्माते हैं. लालू यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा कि वो टेलीप्रॉम्प्टर पर रटी रटाई बात पढ़ने के दौरान ये भी भूल जाते हैं कि बीजेपी 10 साल से केंद्र में और 15 साल से बिहार में सत्ता में हैं.

लालू यादव की टिप्पणी को BJP ने बना लिया हथियार, 'मोदी का परिवार' मुहीम ने  परिवारवाद के मुद्दे को गरमाया

‘मोदी हिंदू नहीं हैं’ के बयान को ठहराया सही

वहीं लालू यादव ‘मोदी हिंदू नहीं हैं’ के अपने बयान पर कायम हैं. एक न्यूज ऐजंसी को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि जो मैने कहा है वो सही कहा है, कोई गलत नहीं कहा है अगर वो हिंदू रहते तो अपनी मां के देहांत के बाद बाल छिलवाते जैसे उनके भाईयों ने किया. उन्होंने क्यों नहीं किया बताएं. पूरे बीजेपी के लोग जो उनका परिवार खुद को बता रहें तो वो भी बाल छिलवाएं क्यों नहीं छिलवा रहे हैं.

लालू के बयान पर राजनीति में घमासान

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 अब बिल्कुल सिर पर है. तमाम पार्टियां रैली और सभा करने में जुटी हैं. बिहार पर बीजेपी की पैनी नजर है. वहीं आरजेडी ने भी बीजेपी को बिहार में रोकना का बीड़ा उठाया है, दोनों पार्टियां अपनी-अपनी रैली और सभाओं के दौरान एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रही हैं, पटना में आरजेडी की रैली के दौरान लालू यादव ने पीएम मोदी के हिंदू होने और उनका अपना कोई परिवार नहीं होने पर सवाल उठाया था. जिसे लेकर अब राजनीतिक गलियारों में घमासान मचा हुआ है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading