लोक सभा निर्वाचन 2024 चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने दण्डाधिकारी को दिए कई निर्देश

मुजफ्फरपुर: लोक सभा निर्वाचन 2024 के निमित चुनाव पूर्व तैयारियां की जा रही है। आज इसी क्रम में 94-मुजफ्फरपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत नगर भवन में प्रतिनियुक्त सेक्टर दण्डाधिकारी एवं पुलिस दण्डाधिकारी को प्रशिक्षण और ब्रिफिंग किया गया। जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने उपस्थित दण्डाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथों पर मूल-भूत सुविधा सुनिश्चित करायें।

अपने भौतिक निरीक्षण के दौरान सत्यापित करें कि बूथों पर बुनियादी सुविधाएं है। सेक्टर एवं पुलिस दण्डाधिकारियों को निदेश देते हुए कहा कि अपने-अपने मतदान केन्द्रों के मैपिंग से भलीभांति परिचित हो जाए। जिसने भी शस्त्र का सत्यापन अभी तक नहीं कराया है, वह निश्चित तौर पर 18 मार्च, 19 मार्च एवं 20 मार्च को अवश्य करा लें। पिछले दो बार अवसर दिया गया है। यह अंतिम अवसर है, इसके बाद शस्त्र की अनुज्ञप्ति रद्द होती है तो इसकी जिम्मेवारी शस्त्र धारक की होगी।

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने भी निरोधात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया। साथ ही शराब बंदी/चुनाव के मद्येनजर शराब जव्ती/जुर्माना की कार्रवाई सख्ती से करें। इस बार महिलाओं को भी निर्वाचन कार्य में लगाया जाएगा। इस बावत भी तैयारी करने का निदेश दण्डाधिकारियों को दिया गया। प्रति विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में बेहतर सुविधा वाले मतदान केन्द्र को चिन्हित कर प्रतिवेदित करने का निदेश दण्डाधिकारियों को दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.