बिहार : नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज, ये है बीजेपी के मंत्रियों की लिस्ट

पटना : नीतीश कैबिनेट का आज शपथ ग्रहण समारोह होना है. आज कई पुराने मंत्री रिपीट होंगे तो नए को भी मौका मिलेगा. बीजेपी ने जो लिस्ट सौंपी है उसके मुताबिक विधान परिषद में भाजपा नेता हरि साहनी का नाम सबसे ऊपर है. हरी सहनी पिछड़ा समुदाय से आते हैं और मैं मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. दीघा विधायक संजीव चौरसिया का नाम भी ऊपर है. संजीव चौरसिया अति पिछड़ा समाज से आते हैं और इन्हें भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है.

Etv Bharatबीजेपी के ये नेता बनेंगे मंत्री

दलित समुदाय के नेता को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जानी है. जनक राम का नाम टॉप पर है. उनको भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. नितीश कैबिनेट में पहले भी जनक राम मंत्री रह चुके हैं. राजपूत समुदाय से नीरज बबलू का मंत्री बनना तय है. नीरज बबलू पहले भी मंत्री रह चुके हैं. राजपूत समुदाय से श्रेयसी सिंह का नाम भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. महिला को प्रतिनिधित्व देने के चलते श्रेयसी का नाम ऊपर है.

जातीय समीकरण का भी असर

ब्राह्मण जाति से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को मंत्रिमंडल में जगह मिलना का यह इसके अलावा नितीश मिश्रा को भी मंत्रिमंडल ने जगह मिल सकती है. पिछड़े समुदाय से केदार गुप्ता का नाम सबसे ऊपर है इसके अलावा दिलीप जायसवाल को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है. यादव जाति के नेता को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय है. भाजपा के नेता और विधान पार्षद नवल किशोर यादव का नाम भी लिस्ट में है. मिल रही जानकारी के मुताबिक नवल किशोर यादव को मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय है.

हर वर्ग का रहेगा नेतृत्व

इसके अलावा पासवान जाति से कृष्ण नंदन पासवान को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. सुरेंद्र मेहता को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. कायस्थ जाति से भी एक नेता को मंत्रिमंडल में जगह मिलाती है. पूर्व में मंत्री रह चुके नितिन नवीन को भी मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने की संभावना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading