मुजफ्फरपुर: बैंकर्स एकादश ने प्रशासन एकादश को 40 रन से हराकर जीता मैच

मुजफ्फरपुर : पुलिस लाईन क्रिकेट ग्राउंड में प्रशासन एकादश बनाम बैंकर्स एकादश के बीच मच खेला गया। जिसमें बैंकर्स एकादश ने प्रशासन एकादश को हराकर 40 रन से शानदार जीत हासिल की। प्रशासन एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बैंकर्स एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रनों का स्कोर बनाया। बैंकर्स एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आयुष ने शानदार विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 69 रन , साहिल सिन्हा ने 26 रन, राजीव ने 13 रन, अभय ने 11 रन, आर्यन 6 रन सर्वेष ने 4 रनों का योगदान दिया। प्रशासन एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने 2 विकेट पवन ने 2 विकेट, सुग्रीव ने 1 विकेट, इरफान ने 1 विकेट विकेट लिया। जहां प्रशासन एकादश ने की टीम 17 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना पाई।

प्रशासन एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुये कप्तान अमित कुमार(SDM) ने 10 रन, रवि ने 34 रन, सौरभ सुमन ने 11 रन, अभिषेक आनंद ने 6 रन, पवन ने 10 रन, नवीन कुमार ने 8 एवं प्रभात ने 8 रनों का योगदान दिया।वहीं बैंकर्स एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुये कप्तान समीर सम्राट ने 1 विकेट, साहिल ने 3 विकेट , सर्वेष ने 1 विकेट, SM पांडे ने 1 विकेट, अभय ने 1 विकेट, आयुष ने 1 विकेट, राजीव ने 1 विकेट लिया।‌ ईस तरह बैंकर्स एकादश ने 40 रनों से मैच को जीत लिया।

बैंकर्स एकादश के साहिल सिन्हा को शानदार प्रदर्शन करने गेंदबाजी में 3 विकेट, बल्लेबाजी में 26 रन एवं 1 रन आउट एवं 1 कैच यानि हरफनमौला प्रदर्शन हेतु प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया ।

प्लेयर ऑफद मैच साहिल सिन्हा
बेस्ट फील्डर समीर सम्राट
बेस्ट बैटर आयुष
बेस्ट बौलर अंकित को दिया गया।

मुख्य अतिथि श्री सुमन सौरभ , नगर आयुक्त , मोतिहारी को मोमेंटो देकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि ने दोनों टीमो के सभी खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर शील्ड एवं मोमेंटो से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। इस मैच के अंपायर विकास रंजन एवं  रिषभ स्कोरर शहनवाज थे। इसके साथ ही कमेंट्री अवनिश नंदन ने किया। बेहतरीन कार्य के लिए ज्योति सिंह अनामिका रोजी शाहनवाज आलम और अमन मोंटी को पुरस्कृत भी किया गया।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.