मुजफ्फरपुर स्थित सुरंगमा कला केंद्र द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां सर्वप्रथम मां सरस्वती और शंकर भगवान की पूजा अर्चना की गई । जिसके बाद उपस्थित कलाकारों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

वहीं ख्याति प्राप्त लोक कलाकार डॉक्टर पुष्पा प्रसाद ने होली गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर डॉ० सोनी, कंचन कुमारी, चंचल कुमारी, रोशनी कुमारी, हंसराज, निश्चल गुप्ता साथ ही कई अन्य कलाकारों ने होली के गीतों से समां बांध दिया।

संगत में सिद्धि शंकर मिश्रा, मुकुल पांडे और आशुतोष कुमार थे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ० माया शंकर ने मुज़फ्फ़रपुरवासियों से आग्रह किया की होली खुशियों का त्यौहार है। इसे पूरे हर्षोलास के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाये। इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता और सुमन कुमार व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।






