लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार को बड़ा झटका, अली अशरफ फातमी दे दिया इस्तीफा

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है. जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी ने नीतीश कुमार का साथ छोड़ने की घोषणा कर दी है. उन्होंने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

Bihar Politics: बिहार में नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, चंद्रशेखर की  शिक्षा विभाग से छुट्टी

सांसद का चुनाव लड़ने की मंशा

आपको बता दें कि अली अशरफ फातमी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने पार्टी के सभी पदों को छोड़ने की घोषणा की है. ऐसा माना जा रहा है कि 20 मार्च को महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं. अली अशरफ फातमी पहले भी राजद के टिकट से दरभंगा से सांसद रहे हैं.

दरभंगा या मधुबनी पर नजर

अली अशरफ दरभंगा या मधुबनी से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की चाह रहे हैं. जदयू में रहते हुए ऐसा संभव नहीं था क्योंकि सोमवार को सीट बंटवारा में दरभंगा और मधुबनी सीट भाजपा के खाते में गयी है. चर्चा है कि इस्तीफा देने का यही कारण है. अब बुधवार को राजद में शामिल हो सकते हैं. हलांकि अभी तक उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.