बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के नतीजे अब बिहार बोर्ड की वेबसाइट Biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जा चुके हैं। इंटर में ओवरऑल 87.21% बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट यहां दिए जाने वाले डायरेक्ट लिंक पर बहुत ही आसानी के साथ एक क्लिक में चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का लिंक अभी एक्टिव नहीं हुआ। उम्मीद है कि कुछ ही देर के इंतजार के बाद 12वीं रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा।

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं इस साल भी सभी बोर्डों से पहले 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थीं। बिहार बोर्ड इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक चला था। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2024 के लिए करीब 13 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बिहार इंटर रिजल्ट में प्रत्येक संकाय से टॉप-3 रैंक लाने वाले सभी छात्रों के लिए टॉपर्स लिस्ट जारी की जाएगी। बिहार सरकार की योजना अनुसार टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाने वाले प्रत्येक छात्र को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रथम स्थान वाले वाले 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के छात्रों को एक लाख रुपए नगद, द्वितीय स्थान पाने वाले छात्रों को 75 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
वहीं बिहार बोर्ड 2023 रिजल्ट की बात करें तो पिछले वर्ष 12वीं में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 83.70 फीसदी रहा था जो कि ऑल टाइम हाई था। लेकिन खास बात यह है कि बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट पिछले तीन सालों से लगातार बढ़ रहा है।






