बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे इस सप्ताह किसी भी दिन जारी किए जा सकते है। टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। बता दें कि 15 से 23 फरवरी तक राज्य में हुई थी परीक्षाएं।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की तारीख की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। हालांकि, पिछले वर्ष के परीक्षाफल के पैटर्न को देखें तो इंटर के नतीजों की घोषणा के एक सप्ताह में मैट्रिक परिणाम घोषित किए जाते रहे हैं। जिस कारण से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह में कभी भी परिणाम घोषित हो सकते हैं। इसलिए सभी परीक्षार्थी आधिकारिक अपडेट के लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।









