मुकेश सहनी आरजेडी की टिकट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

बिहार : निषादों के लिए आरक्षण की लड़ाई का दावा करने वाली वीआईपी (VIP) पार्टी में एक बार फिर से हलचल दिखने लगी है. एनडीए की सीट शेयरिंग में असफल रहने के बाद अब वीआईपी पार्टी की उम्मीदें महागठबंधन से जग गई है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी सोमवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. सूत्रों की माने तो दिल्ली में उनकी नेता विरोधी दल और लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव से मुलाकात होगी.

Vikassheel Insaan Party chief Mukesh Sahani dropped as Bihar minister -  India Today

तेजस्वी यादव इन दोनों दिल्ली में ही कैंप कर रहे हैं. वीआईपी सूत्रों के मुताबिक निषाद आरक्षण को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल द्वारा दिखाए गए सकारात्मक रुख के बाद ही वीआईपी की 2024 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन से सीट शेयरिंग की संभावना दिख रही है. वीआईपी सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस की तरफ से निषाद आरक्षण को लेकर मेनिफेस्टो में सकारात्मक संदेश देने का वादा किया गया है.

RJD ने दिया ऑफर: सूत्र

मुकेश सहनी पटना से जिस विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. इस विमान से राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा भी दिल्ली गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजद ने वीआईपी को चुनाव लड़ने के लिए ऑफर किया है. लेकिन, सीटों की संख्या कितनी है या बता पाना मुश्किल है. मिली जानकारी के अनुसार वीआईपी को राजद एक सीट पर लड़ाना चाहता है. संभवत यह सीट दरभंगा की हो सकती है जहां से ललित यादव को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

मिल सकती है यह भी सीट

सूत्रों के अनुसार मुजफ्फरपुर सीट भी मुकेश सहनी को मिल सकती है. महागठबंधन कोटे से यह सीट कांग्रेस को दी गई है जहां से विधायक बृजेंद्र चौधरी पार्टी के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं. फिलहाल वीआईपी को अगर महागठबंधन से  लोकसभा का कोई क्षेत्र ऑफर किया जाता है तो निश्चित तौर पर  वीआईपी के लिए यह एक बड़ी सौगात होगी. लेकिन, कौन सी सीट आवंटित की जाएगी किस सीट का ऑफर मिलेगा और कहां से मुकेश सैनी चुनाव लड़ेंगे फिलहाल यह बता पाना मुश्किल है.

       

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading