महागठबंधन में नेताओं के विद्रोह का सिलसिला अबतक जारी, लालू-कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल

बिहार :कटिहार संसदीय पर महागठबंधन की सीट शेयरिंग में कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर को टिकट मिल गया। इधर, राजद के राज्यसभा सदस्य व कटिहार मेडिकल कालेज के प्रबंध निदेशक अहमद अशफाक करीम ने कटिहार से निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने नामांकन का पर्चा दाखिल करने के लिए सोमवार को एनआर भी कटा लिया है। पटना में समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक के बाद करीम ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। उनके करीबियों के अनुसार चार अप्रैल को वे नामांकन कर सकते हैं।

Trim your beard, get married: Lalu Prasad jokes with Rahul Gandhi in Patna  | Patna News - Times of India

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वे चुनाव लड़ेंगे

अशफाक करीम ने दूरभाष पर बताया कि मंगलवार को वे पटना से लौटेंगे। इसके बाद नामांकन की तिथि निर्धारित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वे चुनाव लड़ेंगे। 2000 में कांग्रेस के टिकट पर बारसोई से उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा था। 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें लोजपा ने टिकट दिया था। दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अशफाक करीम का राज्यसभा में करीब 10 दिन और कार्यकाल शेष है। कटिहार मेडिकल कालेज के प्रबंध निदेशक होने के साथ ही ये निजी क्षेत्र की अल करीम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं।

राजद के खाते में जाने वाली थी यह सीट

शुरू से ही कटिहार सीट पर महागठबंधन में कांग्रेस व राजद के बीच पेच फंसा हुआ था। पांच दिन पूर्व ही महागठबंधन में सीट शेयरिंग के बाद कटिहार सीट कांग्रेस के खाते में गई। सीट शेयरिंग के एक दिन पूर्व तक सीट राजद के खाते में जाने व अशफाक करीम को ही टिकट मिलने की चर्चा जोरों पर थी। समर्थकों द्वारा इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई थी। अशफाक करीम के चुनाव मैदान में उतरने व एआइएमआइएम द्वारा भी कटिहार से प्रत्याशी देने की घोषणा से मुस्लिम वोटों में बिखराव होगा। कटिहार में 18 लाख से अधिक मतदाता हैं। इनमें 42 प्रतिशत मुस्लिम हैं।

       

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading