आज से राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में चलाए जाएंगे ये विशेष अभियान, जानें

राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में सोमवार से विशेष नामांकन अभियान की शुरुआत की गई। 30 जून तक यह अभियान एक लाख सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में चलेगा। इनमें सभी 72 हजार सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय शामिल हैं। अभियान का उद्देश्य राज्य में 6 से 14 आयु वर्ग के लिए अनामांकित एवं ड्रापआउट बच्चों के नामांकन सुनिश्चित कराकर विद्यालयों में लाना है। अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चों पता कर बालपंजी भी बनेगी, जिसे डिजिटिल किया जाएगा।

बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों के सिलेबस में जुड़ेगा नया विषय, केन्द्र  सरकार के निर्देश के बाद शुरू की गई पहल - A new subject will be added to the  Syllabus

सभी सरकारी नौ हजार 360 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी नौवीं से 12वीं कक्षा तक में नामांकन अभियान चलेगा। नामांकन अभियान को लेकर हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।

ये है तैयारी

इसके सदस्य जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कार्य पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आइसीडीएस) एवं जिला मध्याह्न भोजन अधिकारी (जीविका) बनाये गए हैं।नामांकन अभियान में बच्चों के अभिभावकों, स्थानीय जनसमुदाय, शिक्षक, टोला सेवक, तालिमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवी, आंगनबाड़ी सेविका तथ अन्य संबंधित लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी है।

स्कूलों में प्रतिदिन अनामांकित बच्चों के नामांकन, छीजित (ड्रापआउट) बच्चों के नामांकन एवं टोले के बच्चों को लाने की जिम्मेदारी शिक्षा सेवकों पर होगी। शिक्षा सेवक प्रतिदिन अपने टोले के कम से कम 90 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे। इसकी मानीटरिंग शिक्षा विभाग के जन शिक्षा निदेशालय द्वारा की जा रही है।

       

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading