बिहार बोर्ड 10वीं के प्राप्तांक से है असंतुष्ट तो बढ़ सकते हैं आपके नंबर, जानें प्रक्रिया

अगर बिहार बोर्ड के मैट्रिक रिजल्ट से आप नाखुश हैं और आपको लगता है कि कॉपी ठीक ढंग से चेक नहीं हुई है तो परेशानी की कोई बात नहीं है. रिजल्ट में जो अंक आपको मिलें हैं, उससे आप संतुष्ट नहीं हैं तो आपके पास फिर से कॉपी चेक करवाने का मौका है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कहा है कि यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय, एक से अधिक या सभी विषयों के प्राप्तांक से असंतुष्ट हों, तो वे अपने उस विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 की उत्तरपुस्तिकाओं का स्क्रूटिनी के लिए कल यानी 3 अप्रैल से आवदेन स्वीकार किए जायेंगे.

साल में 2 बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी नहीं;  धर्मेंद्र प्रधान ने दी बड़ी जानकारी | education ministry dharmendra  pradhaan announced that ...

देने होंगे इतने रुपए
आवेदन करने के लिए बिहार बोर्ड के वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com का रुख करना होगा. जहां 3 से 9 अप्रैल तक जाकर आवदेन कर सकते हैं. इसके लिए 120 रुपए प्रति विषय की दर से राशि जमा कराना होगा. बिहार बोर्ड का कहना है कि यदि आंसरशीट के अंदर के पेज के अंक मेन पेज पर अंकित नहीं है, तो उसमें सुधार किया जाएगा. दिए गए अंकों को जोड़ने में यदि गलती हुई हो तो उसमें सुधार किया जाएगा. यदि कोई प्रश्न या उसके खंड के सवाल को चेक ही नहीं किया गया होगा तो उसका सुधार किया जायेगा. स्क्रूटिनी के परिणामस्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या वही रह सकता है.

कंपार्टमेंट भी देना होगा?
अब कुछ स्टूडेंट्स के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि दो विषयों में फेल होने पर स्क्रूटिनी के लिए आवदेन देना सही होगा या कंपार्टमेंट देना? इस समस्या का हल करते हुए बिहार बोर्ड ने कहा है कि यदि मैट्रिक परीक्षा 2024 में अधिकतर दो विषयों में असफल कोई विद्यार्थी स्क्रूटिनी के लिए आवेदन किये जाने के साथ-साथ माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 में भी शामिल होते हैं और स्क्रूटिनी के रिजल्ट में पास हो जाते हैं तो उस विद्यार्थी का मैट्रिक परीक्षा 2024 का परीक्षाफल ही मान्य होगा, न कि माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का परीक्षाफल.

इंटरमीडिएट का भी चल रहा है स्क्रूटिनी
इधर, इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के आंसरशीट के स्क्रूटिनी कराने हेतु समिति की वेबसाईट bsebinter.org और biharboardonline.bihar.gov.in पर 04 अप्रैल तक की अवधि में 120 रूपए की दर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

       

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading