कोरोना काल में मां को खोने बाद भी बिहार के होनहार ने टॉप 20 में ऐसे बनाई जगह

समस्तीपुर : कड़ी मेहनत और परिश्रम से काम किया जाए, तो सफलता भी कदम चूमती है. यह कहावत निखिल कुमार पर खूब जमता है. समस्तीपुर जिला के एक होनहार बेटे ने ना सिर्फ अपने परीजनों, बल्कि अनुमंडल क्षेत्रवाशियों का गर्व से सीना चौड़ा कर दिया है. जिला के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के शिउरा पंचायत के रहने वाले किसान बैजनाथ सिंह और स्व. सुनीता देवी के 16 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में 471 अंक लाया. उनका रैंक बिहार में 20वां है और उन्होंने यह उपलब्धि अपनी स्वर्गवासी मां को समर्पित किया है.

bihar board 10th exam 2019 2020 : 7000 student reduced in last two years in  bseb matric examination - बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा : यहां दो साल में कम  हो गए 700 परीक्षार्थी, Education News - Hindustan

12 साल की उम्र में मां को खोया
निखिल सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहकर भी इस मुकाम को हासिल कर अलग ही पहचान बना रहे हैं. जैसे ही इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को मिली, वैसे ही आसपास के लोगों का उनके यहां आना-जाना शुरू हो गया और लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी. वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. कोरोना काल के दौरान जब वह 12 साल के थे, उसी समय उनकी मां का देहांत हो गया था. फिर भी उन्होंने कड़ी मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया है.

       

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading