मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल!

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने ये कदम उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिय पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके साथ छल हुआ है. इसलिए वह भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं.

Ajay Nishad angry over ticket being cut from Muzaffarpur Speculation about leaving BJP and joining Congress know the reason - मुजफ्फरपुर से टिकट कटने से नाराज अजय निषाद! बीजेपी छोड़ कांग्रेस मेंबिहार कांग्रेस अध्यक्ष से की मुलाकात

इस्तीफे के फौरन बाद अजय निषाद ने दिल्ली में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से मुलाकात की है. माना जा रहा है कि आज दोपहर बाद वह कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे. खबर है कि कांग्रेस उनको मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है. इस बार बीजेपी ने अजय निषाद के बजाय राजभूषण चौधरी निषाद को टिकट दिया है.

       

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading