मुजफ्फरपुर: सुस्ता रथवारा, सुस्ता हाई स्कूल के समीप स्थित हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष रवि राजकुमार के नेतृत्व में पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार पूजा पंडाल को कोलकाता के प्रसिद्ध बेलूर मठ की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

पूजा आयोजन में इस बार मूविंग झांकी को भी खास रूप दिया जा रहा है। इसमें अहिरावण वध के प्रसंग को दर्शाया जाएगा। साथ ही भगवान हनुमान के पंचमुखी स्वरूप से जुड़े धार्मिक प्रसंगों को भी झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।


आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण डांडिया कार्यक्रम रहेगा। गोविंद के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम में शहर के जाने-माने डांस इंस्टीट्यूट के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के बच्चे हिस्सा लेकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई है। सप्तमी को खीर प्रसाद, अष्टमी को हलवा, नवमी की सुबह कन्या भोज और नवमी की शाम खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

वहीं 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को विजयादशमी के अवसर पर दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक महाभंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 10 हजार लोगों को प्रसाद ग्रहण कराने की तैयारी है।

पूजा को सफल बनाने में समिति के 100 से अधिक पुरुष सदस्य और करीब 20 महिला सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हैं। समिति के सदस्य चंदादाताओं से संपर्क करने से लेकर पूजा की तमाम व्यवस्थाओं तक अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष रवि राजकुमार, निगरानी समिति अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ पिंकू जायसवाल एवं ओमप्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चिंटू पटेल, विशाल राज एवं मुकुल कुमार तथा महिला प्रकोष्ठ में नूतन सिन्हा एवं भावती कुमारी शामिल हैं।

कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजा कुमार, सत्यम कुमार एवं प्रियांशु रंजन संभाल रहे हैं। वहीं जयशंकर कुमार, अशोक कुमार एवं रोहित रंजन भी समिति की जिम्मेदारियों में सक्रिय हैं। कार्यकारिणी अध्यक्ष कन्हाई साह एवं पप्पू कुमार, सचिव अंशु पासवान, राहुल प्रजापति, रौनक पटेल एवं राहुल पटेल, जबकि महासचिव उदय राज एवं राहुल दास हैं।

इसके अलावा कार्यकारिणी मुख्य अध्यक्ष रामसेवक कुंवर पासवान एवं सत्यनारायण कुमार उर्फ छोटू के साथ समिति से जुड़े प्रमुख सदस्यों में आदित्य राज (गोलू), रौनक राज, आकाश कुमार, मोहित कुमार, सुमन कुमार और गोविंद भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
समिति के अध्यक्ष रवि राजकुमार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सुस्ता पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन करें, भव्य पंडाल और मूविंग झांकी का आनंद लें, डांडिया कार्यक्रम में शामिल हों और महाभंडारे में मां का प्रसाद ग्रहण करें। समिति का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सुस्ता की दुर्गा पूजा को भव्य और यादगार बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है।