मायावती ने बिहार के इन पांच और सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, लिस्ट जारी

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बिहार की और पांच लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन नेताओं को पार्टी ने चुनाव सिंबल भी दे दिया है।पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार बहुजन समाज पार्टी ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए कटिहार से गोपाल महतो, किशनगंज से बाबुल आलम, पूर्णिया से अरण्य दास और भागलपुर से पूनम सिंह कुशवाहा जबकि बांका से अरुण कुमार दास को सिंबल दिया है। इन सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होना है।

यहां सात साल बाद कदम रखेंगी मायावती, 2009 में किया था धुआंधार प्रचार; फिर  धीरे-धीरे बनने लगी थी दूरी - Mayawati will step Muzaffarnagar after seven  years had campaigned ...

इससे पहले 28 मार्च को बहुजन समाज पार्टी ने नामांकन के आखिर मौके पर बिहार के पहले चरण की चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। वहीं, संबंधित प्रत्याशियों ने अपने पर्चे भी भर दिए।

औरंगाबाद से सुनेश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया

गौरतलब है कि पार्टी ने दावा किया है कि बहुजन समाज पार्टी बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर किस्मत आजमाएगी। मायावती की सहमति के बाद बसपा ने औरंगाबाद से सुनेश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। गया सुरक्षित सीट से सुषमा कुमारी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेगी। जबकि नवादा से रंजीत कुमार और जमुई से सकलदेव दास मैदान में किस्मत आजमाएंगे।बता दें कि बक्सर से पहले ही बसपा प्रत्याशी के नाम का एलान हो चुका है। यहां से बिहार प्रभारी अनिल सिंह चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.