खुशखबरी: बिहार सरकार ने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को दी 3 दिन की छुट्टी….

बिहार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को राहत मिल गई है। प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को ईद और रामनवमी पर अवकाश देने की मनाही के बाद अब राज्य शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने इसके लिए नया आदेश जारी किया। इसमें 10, 11 को ईद तो 17 अप्रैल को रामनवमी का अवकाश रहेगा। आखिरकार, केके पाठक के शिक्षा विभाग को नीतीश सरकार के सामने झुकना ही पड़ा। बता दें कि इस संबंध में 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग आदेश जारी हुए। पहले आदेश में ईद पर दो एवं रामनवमी पर एक दिन के अवकाश की सूचना दी गई थी। दूसरे आदेश में अवकाश की सूचना को फर्जी करार दिया गया था। वहीं अब तीसरे आदेश में दोनों त्योहारों के लिए एक-एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

प्रशासनिक सुधार और समग्र विकास के अग्रदूत केशव कुमार पाठक - Fame India  Magazine

मंगलवार को शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री के आदेश का खंडन कर दिया था

10 और 11 अप्रैल को ईद एवं 17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।  मुख्यमंत्री की पहल पर मिले इस अवकाश पर प्रशिक्षणरत शिक्षक आनंदित हो ही रहे थे कि मंगलवार को शिक्षा विभाग ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अवकाश की सूचना का खंडन किया। इसमें कहा गया है कि इंटरनेट मीडिया पर शिक्षा विभाग से संबंधित एक प्रेस नोट प्रसारित किया गया कि 10, 11 एवं 19 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है। यह प्रेस नोट शिक्षा विभाग का नहीं है। यह प्रेस नोट पूर्णत: भ्रामक एवं फर्जी है।

अब 14 एवं 21 अप्रैल को शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

अब प्रशिक्षण क्रमश: 14 एवं 21 अप्रैल को दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अनुपस्थति की हालत में शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई होगी।

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.