इस दिन होगा खरमास समाप्त, जानें वैवाहिक कार्यक्रम के लिए शुभ मुहूर्त

मीन की संक्रांति लगने के बाद 14 मार्च से लगा खरमास चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (13 अप्रैल रात 11.20 से) में समाप्त होगा। सूर्य खरमास से बाहर आएंगे। 14 अप्रैल को सूर्य, मेष राशि में गोचर करने लगेंगे। इसके साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम एक सप्ताह के लिए शुरू होगा। 18 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच शादी विवाह का बढ़िया योग बन रहा है।

हिन्दू कानून के तहत शादी पवित्र बंधन, अनुबंध नहीं : हाईकोर्ट23 अप्रैल को अस्त हो रहा शुक्र

23 अप्रैल से 30 जून 2024 के बीच शुक्र ग्रह अस्त हो जाएगा। शादियों के लग्न मुहूर्त में गुरु और शुक्र ग्रह का अच्छी स्थिति बेहद जरूरी होता है, इनमें से एक भी ग्रह अस्त होने या खराब स्थिति में होने पर उस तिथि में विवाह संपन्न नहीं होता है। चूंकि शुक्र 23 अप्रैल से 30 जून तक अस्त हो रहा है इसलिए इस अवधि में शादी-विवाह कार्य संपन्न नहीं हो सकेगा।

अप्रैल 2024 शादी-विवाह शुभ मुहूर्त 

18 अप्रैल 2024, गुरुवार
19 अप्रैल 2024, शुक्रवार
20 अप्रैल 2024, शनिवार

जुलाई 2024 शादी-विवाह शुभ मुहूर्त

9 जुलाई 2024, मंगलवार
11 जुलाई 2024, गुरुवार
12 जुलाई 2024, शुक्रवार
13 जुलाई 2024, शनिवार
14 जुलाई 2024, रविवार
15 जुलाई 2024, सोमवार

नवंबर 2024 शादी-विवाह शुभ मुहूर्त 
12 नवंबर 2024, मंगलवार
13 नवंबर 2024, बुधवार
16 नवंबर 2024, शनिवार
17 नवंबर 2024, रविवार
18 नवंबर 2024, सोमवार
22 नवंबर 2024, शुक्रवार
23 नवंबर 2024, शनिवार
25 नवंबर 2024, सोमवार

26 नवंबर 2024, मंगलवार
28 नवंबर 2024, गुरुवार
29 नवंबर 2024, शुक्रवार

दिसंबर 2024 शादी-विवाह शुभ मुहूर्त 

4 दिसंबर 2024, बुधवार
5 दिसंबर 2024, गुरुवार
9 दिसंबर 2024, सोमवार
10 दिसंबर 2024, मंगलवार
14 दिसंबर 2024, शनिवार
15 दिसंबर 2024, रविवार

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading