चुनाव प्रचार करने पहुंचे नवादा पहुंचे सीएम नीतीश, नई पीढ़ी को याद दिलाया पुराना वक्त

बिहार के सीएम और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार आज नवादा में एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होने 2005 से पहले की शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था और नौकरी के मुद्दे पर महागठबंधन को घेरा। साथ ही नई पीढ़ी को पुराने दिन याद दिलाए कि कैसे तब जंगलराज था। और शाम को लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे। लड़कियां पांचवीं कक्षा से ज्यादा पढ़ाई नहीं करती थीं। और सरकारी अस्पतालों का हार बेहद बुरा था।

Bihar News : Cm Nitish Kumar Visit Nawada, Will Blow Lok Sabha Election  Campaign, News Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Lok Sabha 2024:पीएम के  बाद अब सीएम नवादा में

नीतीश कुमार ने परिवारवाद के मुद्दे पर आरजेडी चीफ लालू यादव पर निशाना साधा। और कहा कि हमने अपने परिवार से आजतक किसी को आगे नहीं बढ़ाया। लेकिन दूसरे लोग अपने परिवार के लोगों को ही चुनाव लड़वा रहे हैं। नीतीश ने कहा कि हम लोग नहीं आते तो बिहार का क्या हाल होता। वहीं तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए नीतीश ने कहा कि नौकरी हम दिए, और वो उलटा-पुलटा बोलता रहता था, इसलिए उसको निकाल दिए।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे आने से पहले पति-पत्नी का राज था। हम लोग नहीं आते तो आप घर से नहीं निकल पाते। हमने महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाया, हर तबके का विकास किया। नीतीश ने कहा कि हमने 10 लाख नौकरी की घोषणा की थी। जिसमें काफी लोगों को नौकरी मिल गई है। बाकी बची वैकेंसी पर भी जल्द भर्ती होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हर घर में शौचालय और नल की व्यवस्था है। इस दौरान नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर को भारी मतों से जितानी की अपील की। और कहा कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार की भरपूर मदद मिल रही है। और जिसके बिहार का विकास दोगुनी रफ्तार से हो रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading